Who is more Fragile

Who is more Fragile सबसे अधिक सुकुमार कौन? | Baital Pachisi

Who is most Fragile सबसे अधिक सुकुमार कौन?

कुछ दिन बाद, एक बार वसन्त ऋतु में वह इन्दुलेखा, तारावली और मृगांकवती,
इन तीनों रानियों को लेकर बाग़ में गया। वहाँ जब उसने इन्दुलेखा के बाल पकड़े
तो उसके कान में लगा हुआ कमल उसकी जाँघ पर गिर गया।
कमल के गिरते ही उसकी जाँघ में घाव हो गया और वह बेहोश हो गयी।
बहुत इलाज हुआ, तब वह ठीक हुई।

इसके बाद एक दिन की बात कि तारावली ऊपर खुले में सो रही थी। चांद निकला।
जैसे ही उसकी चाँदनी तारावली के शरीर पर पड़ी, फफोले उठ आये।
कई दिन के इलाज के बाद उसे आराम हुआ।
इसके बाद एक दिन किसी के घर में मूसलों से धान कूटने की आवाज हुई।
सुनते ही मृगांकवती के हाथों में छाले पड़ गये। इलाज हुआ, तब जाकर ठीक हुए।

इतनी कथा सुनाकर बेताल ने पूछा, “महाराज, बताइए, उन तीनों में सबसे ज्यादा कोमल कौन थी?”

Read about Indian Traditions

तब उसने कहा, “मृगांकवती, क्योंकि पहली दो के घाव और छाले कमल और चाँदनी के छूने से हुए थे।
तीसरी ने मूसल को छुआ भी नहीं और छाले पड़ गये। वही सबसे अधिक सुकुमार हुई।”

राजा के इतना कहते ही बेताल नौ-दो ग्यारह हो गया। राजा बेचारा फिर मसान में गया
और जब वह उसे लेकर चला तो उसने एक और कहानी सुनायी।

Scroll to Top