Happy Navratri

Chaitra Navratri

Chaitra Navratri चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक रहेंगे। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू होकर 30 मार्च 2023 तक चलेंगे। 22 मार्च को मां दुर्गा के पूजन के साथ ही कलश स्थापना की जाएगी और 30 मार्च को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। 31 मार्च को नवरात्रि के पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले भक्त व्रत का पारण करेंगे।

नव का अर्थ है नौ और रात्रि का अर्थ है रात और तभी इसे नवरात्री कहा जाता है और यह नौ दिन तक मनाई जाती है | कई लोग नौ दिन तक उपवास रखते है | और कई लोग अष्टमी को दुर्गा पूजा के दिन कन्या पूजन करते है और कई लोग नवमी वाले दिन कन्या पूजन करते है |

इस वर्ष माता का आगमन नाव से हुआ है, जिसे सुख-समृद्धि कारक कहा जाता है। इस बार नव संवत्सर लग रहा है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पृथ्वी की रचना की थी.

घट स्थापना मुहूर्त शुभ मुहूर्त- 06:23 AM से 07:32 सुबह तक
अवधि – 01 घंटा 09 मिनिट
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ – 21 मार्च 2023 से रात्रि 10:52 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 मार्च 2023 से रात्रि 08:20 बजे
मीणा लग्न प्रारम्भ – 22 मार्च 2023 से 06:23 पूर्वाह्न
मीणा लग्न समाप्त – 22 मार्च 2023 से 07:32 सुबह तक

कलश को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है. देवी दुर्गा की पूजा से पहले कलश की पूजा की जाती है. पूजा स्थल पर कलश की स्थापना करने से पहले उस जगह को गंगाजल से साफ किया जाता है फिर सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाता है|आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर सवेरे-सवेरे जल्दी स्नान करके पूजा और व्रत का संकल्प लें.

इसके बाद पूजा स्थल की सजावट करें और चौकी रखें जहां पर कलश के मुख पर आम या अशोक के पत्ते लगाएं. इसके बाद नारियल को लाल चुनरी में लपटेकर कलश पर रख दें | इसके बाद धूप, दीप जलाकर मां दुर्गा का आवाहन करें और और शास्त्रों के मुताबिक मां दुर्गा की पूजा करें.कलश स्थापना के बाद गणेश जी और मां दुर्गा की आरती करते है जिसके बाद नौ दिनों का व्रत शुरू हो जाता है|

Chaitra Navratri : मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन होगी पूजा

नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार – मां शैलपुत्री पूजा
नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार – मां चंद्रघंटा पूजा
नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार – मां कुष्मांडा पूजा
नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार – मां स्कंदमाता पूजा
नवरात्रि छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार – मां कात्यायनी पूजा
नवरात्रि सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार – मां कालरात्रि पूजा
नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार – मां महागौरी पूजा
नवरात्रि नौवां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार – मां सिद्धिदात्री पूजा

Scroll to Top